Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सियालदह में बलात्कार के आरोपित को पकड़ने आए तमिलनाडु पुलिस पर हमला, कोलकाता पुलिस ने किया रेस्क्यू

पुलिस अब उससे पूछताछ कर फरार दूसरे आरोपित की तलाश में जुट गई है

12 May 2025

सियालदह में बलात्कार के आरोपित को पकड़ने आए तमिलनाडु पुलिस पर हमला, कोलकाता पुलिस ने किया रेस्क्यू

कोलकाता। तमिलनाडु में एक नाबालिग के साथ बलात्कार के आरोपित को पकड़ने कोलकाता पहुंचे पुलिस अधिकारियों पर हमला हो गया। यह घटना तब घटी जब सियालदह स्टेशन के पास आरोपित को गिरफ्तार करने आए तमिलनाडु पुलिस के अधिकारियों को स्थानीय लोगों ने घेर लिया और उनके साथ हाथापाई की। तमिल पुलिस ने 100 नंबर पर कॉल कर मदद मांगी, जिसके बाद कोलकाता पुलिस की तत्परता से उनकी जान बचाई गई और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।
तमिलनाडु के तिरुप्पुर जिले में एक 14 वर्षीय नाबालिग से बलात्कार और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज होने के बाद आरोपित अब्बास बैद्य फरार हो गया था। मोबाइल लोकेशन के आधार पर जब तमिलनाडु पुलिस कोलकाता पहुंची, तब उन्हें पता चला कि आरोपित सियालदह इलाके में फल विक्रेताओं के लिए काम कर रहा है और वहीं अपने परिवार के साथ रह रहा है।
रविवार को जब पुलिस अधिकारियों ने आरोपित को सियालदह स्टेशन क्षेत्र से गिरफ्तार किया, तभी स्थानीय कुछ व्यापारियों और निवासियों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट करने लगे। तमिलनाडु पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर ने तत्काल कोलकाता पुलिस के नियंत्रण कक्ष में फोन कर स्थिति की जानकारी दी। इसके बाद लालबाजार से सूचना मिलते ही एंटाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तमिलनाडु पुलिस को सुरक्षित बाहर निकाला।
कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि, अब्बास बैद्य कुछ समय पहले तमिलनाडु के तिरुप्पुर जिले में प्रवासी मजदूर के तौर पर गया था। वहीं उसकी जान-पहचान एक अन्य प्रवासी युवक से हुई, जो एक 14 साल की नाबालिग से प्रेम संबंध में था। एक दिन अब्बास ने दोनों को एकांत में देखा और उनका वीडियो बना लिया। बाद में उसी वीडियो को दिखाकर उसने नाबालिग को ब्लैकमेल करना शुरू किया।
अब्बास ने नाबालिग को कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया। जब वह बीमार हुई और अस्पताल ले जाई गई, तो डॉक्टरों ने उसे चार महीने की गर्भवती बताया। इसके बाद मामला बाल संरक्षण आयोग और पुलिस के पास पहुंचा। कोर्ट में बयान देने के बाद पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू की और लोकेशन ट्रेस कर उसे कोलकाता में गिरफ्तार किया।
आरोपित अब्बास बैद्य को सोमवार को सियालदह कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर फरार दूसरे आरोपित की तलाश में जुट गई है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता पुलिस ने किया रेस्क्यू
पुलिस अब उससे पूछताछ कर फरार दूसरे आरोपित की तलाश में जुट गई है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News